एक भक्त द्वारा ‘बाबा जी’ का प्रथम दर्शन
कानपुर में बाबा जी ने बम्बई से अपने एक भक्त को बुलाया था। दिये गये पते के अनुसार वह भक्त घाट पर पहुँचा और उसने बाबा जी के दर्शन किए।
वहां पर भी एक विशेष घटना घट गई। भक्त ने कुछ लिखने के लिये कलम माँगी, पर उस समय किसी के पास पेंसिल नहीं थी। विशेष प्रयास करने पर एक मिठाई बेचने वाले ने एक छोटी सी पेंसिल एक पेंसिल स्टैंड में लगा कर इस शर्त पर दी कि वह उसी को वापस लेगा क्योंकि पेन्सिल ले जाकर कोई उसकी पेंसिल वापस नहीं करता है। इस शर्त पर पेन्सिल मिल गई |
काम खत्म के बाद अचानक सक्सेना जी को प्यास लगी वह पेन्सिल गंगा जी में गिर गई। गंगा जी में बाढ़ आई हुई थी इसलिए घाट पर खोजने की कोशिश की गई पर नहीं मिली । एक महिला मकान की छत से यह सब कुछ देख रही थी। उसने बाबाजी को बताया कि व्यक्ति जो कि कमरे से अभी पानी पीने गया था, उसकी कोई चीज गंगा जी में गिर गई है । बाबाजी ने सक्सेना जी को बुलाया और पूछा कि कौन सी चीज खो गई है ।
उन्होंने तुरन्त एक दूसरे आदमी को पेन्सिल खोजन के लिये भेजा। घाट छोड़ देने पर सीढ़ी का भी ध्यान नहीं रहा कि किस स्थान पर पेन्सिल गिरी है। गंगा जी में बाढ़ आई हुई थी। पेन्सिल ढूढ़ना एक दुष्कर कार्य हो गया था। दूकानदार को दिये हुये वचन का पालन भी करना था। इसलिये चिन्ता बढ़ गई थी। बाबाजी का ध्यान करने पर जिस आदमी को इस कार्य के लिये भेजा गया था। उसने बिना प्रयास किये दो तीन सीढ़ियों को पार करने के बाद पेन्सिल खोज निकाली।
बाबाजी के पास पेन्सिल लाकर दुकानदार को बुलाकर उसको दे दी गईं। बाबा जी ने बाद में सक्सेना जी से कहा की इस तरह का वायदा नहीं किया करो, जिसको पूरा करने की समर्थ न हो|
जब महाराज जी ने बच्चों की कॉपी में राम राम लिखा :https://babaneemkaroli.in/ram-ram-written-in-the-note-book-of-kids/

This channel/ site is not related in any way to any Ashram or Trust of Neem Karoli Baba Ji. It is our own activities that we want to reach to the devotees of Maharaj Ji and spread the devotion. We do not spread any kind of superstition nor sell any kind of garland amulets etc.
This work takes time and energy and we do not get any remuneration for it except for youtube ads etc. which remains miserable always.
To encourage our work, if you want to help us voluntarily, then do it from the link given below the Hindi Version.
यह चैनल / site किसी भी प्रकार से नीम करोली बाबा जी के किसी भी आश्रम अथवा ट्रस्ट से सम्बंधित नहीं है | यह हमारी अपनी गतिविधियाँ हैं कि हम महाराज जी के भक्तों तक पहुँचाना चाहते हैं और भक्ति की प्रसार करना चाहते हैं | हम किसी भी प्रकार का अंधविश्वास नहीं फैलाते न ही किसी भी प्रकार का माला ताबीज बेचते हैं |
Consult a kp astrologer.
This is our YouTube Link below from where you can also browse through our videos. हमारे यूट्यूब को भी अवश्य देखें |
https://www.youtube.com/c/NKB369/videos
हमारे फेसबुक पेज को लाइक कीजिये और जुड़िये महाराज जी परिवार में https://www.facebook.com/Mere-Neem-Karoli-Baba-107702238264118
Instagram: https://www.instagram.com/babaneemkaroli.in/